{"_id":"67c4a9422d4f6f714008dfe4","slug":"jam-on-ghantaghar-vegetable-market-road-increased-the-problem-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128104-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घंटाघर-सब्जी मंडी मार्ग पर जाम ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घंटाघर-सब्जी मंडी मार्ग पर जाम ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर के घंटाघर-सब्जी मंडी मार्ग पर फुटपाथ व डिवाइडर के पास ठेले खड़े होने से लगा जाम।
सुल्तानपुर। शहर के घंटाघर-सब्जी मंडी मार्ग पर फुटपाथ व डिवाइडर पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं। जिससे यहां पर अक्सर जाम लगता है। जाम में फंसकर लोगों को काफी समस्या होती है। यातायात पुलिस व नगर पालिका यहां जाम की समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रही है।
घंटाघर से सब्जी मंडी मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों के किनारे कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में शुमार इस मार्ग पर आवागमन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। प्रतिष्ठानों के सामने स्थित फुटपाथ और आवागमन के लिए सड़क के बीच में बनाए गए डिवाइडर पर रोजाना ठेले सज जाते हैंं। यहां से गुजरने वाले लोगों का सड़क पर आवागमन करना दुुश्वार हो जाता है।
इससे यहां बाइक ही नहीं बल्कि पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। सब्जी मंडी की शुरुआत में ही यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों के प्रवेश निषेध के लिए एक बैरियर लगा रखा है। यहां पर हमेशा होमगार्ड व यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है। इन सब इंतजाम के बाद भी यहां जाम लगा रहता है। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो लोग जबरन ठेला लगा लेते हैं। मना करने पर विवाद करते हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
दुकानदाराें को साफ निर्देश दिया गया है कि वह सड़क की पटरी पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दे। यदि कोई अतिक्रमण कर रहा है तो उसकी शिकायत दर्ज कराएं। अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका