Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jacket and bicycle found near Gomati River

Sultanpur News: युवती लापता की गोमती नदी के पास मिली जैकेट व साइकिल

Sat, 10 Jan 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jacket and bicycle found near Gomati River
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को डेयरी पर दूध देने निकली युवती (20) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की साइकिल, दूध का डिब्बा व जैकेट गोमती नदी के पुल के पास मिला है। पिता ने धनपतगंज थाने में पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक, उनकी पुत्री शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव की डेयरी पर दूध देने के लिए घर से साइकिल से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार खोजबीन के दौरान गोमती नदी पुल के पास उसकी साइकिल, दूध का डिब्बा और जैकेट मिला। जैकेट में एक कागज भी मिला है। उस कागज में जो बातें लिखी हैं, वह युवती के लेखनी से मेल नहीं खा रही हैं।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed