{"_id":"66ecaef45b90de0d0b06f055","slug":"jackal-injured-two-women-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-119286-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सियार ने दो महिलाओं को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सियार ने दो महिलाओं को किया घायल
Fri, 20 Sep 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
तिगरपुर के कोडरिया गांव के पास एक दुकान में बंद सियार
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में बुधवार देर शाम सियार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गई हैं। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल एक महिला एंटीरैबीज इंजेक्शन के लिए मेडिकल कॉलेज से लौटने के बाद अयोध्या का चक्कर लगा रही है। सूचना पर पहुंची कादीपुर वन क्षेत्र की टीम सियार के शव को अपने साथ ले गई। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा निवासी पुष्पा सिंह (50) और रीता सिंह (35) गांव में ही एक व्यक्ति के घर से लौट रही थीं। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह अपने घर के पास पहुंची ही थीं, तभी अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले में सियार ने पुष्पा के चेहरे व दोनों हाथों को जख्मी कर दिया। बचाने का प्रयास कर रहीं रीता को कई जगह काटकर सियार ने घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने घेरकर सियार को मार डाला। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची वन कर्मियों की टीम मृत सियार को साथ ले गई। रेंजर कादीपुर विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पर टीम पहुंची थी। सियार मृत पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कठोर वस्तु से टकराने से हुई सियार की मौत
सियार का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्साधिकारी ढेमा डॉ. आरए चौधरी ने बताया कि मृत सियार में रैबीज का संक्रमण पाया गया है। रैबीज संक्रमित होने के बाद सियार आक्रामक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में जो भी मिलता है, उसे काटने का प्रयास करते हैं। अनियंत्रित होकर भगाने के प्रयास में किसी कठोर वस्तु से टकराने पर सिर में गंभीर चोट आने से सियार की मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन
कमरे में घुसा सियार, युवक ने दिलेरी दिखाते हुए बंद किया दरवाजा
मोतिगरपुर। क्षेत्र के दियरा में बुधवार शाम एक दुकान में सियार ने घुसकर युवक पर हमला कर दिया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। उसने साहस दिखाते हुए सियार को दुकान में बंद कर दिया। करीब 15 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर को पहुंची वन विभाग की टीम सियार को पकड़कर अपने साथ ले गई।
थाना क्षेत्र के दियरा बाजार निवासी रामबहादुर यादव की रॉयल चिकन शॉप नाम से मोतिगरपुर रोड पर दुकान है। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे वह भोजन बना रहा था। इसी बीच अचानक पीछे से एक सियार ने कमरे में आकर उस हमला कर दिया। राम बहादुर की मानें तो जैसे ही हमला किया, वह तख्त से दरवाजे की तरफ कूदकर बाहर निकल आया और झटके से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान सियार के नाखून बाएं पैर के घुटनों पर लग चुके थे। सूचना पर गांव के लोग लाठी-डंडों के साथ जमा हो गए। ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार ने वन विभाग को सूचना दी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वन दरोगा चंद्रप्रकाश व फरीद अहमद, वन रक्षक मनोज गुप्ता, दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार व उमाशंकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम सियार को पकड़कर अपने साथ ले गई।