{"_id":"589363654f1c1b953fe80354","slug":"jaam-during-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से दिनभर तिलमिलाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से दिनभर तिलमिलाया शहर
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
दिनभर परेशान रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाचवें चरण के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन नामांकन कक्ष सूने रहे। किसी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया। नाम निर्देशन के लिए विभिन्न दलों एवं अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को 49 परचे लिए। नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में भाजपा, सपा व बसपा के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए 22, सुल्तानपुर से 11, कादीपुर से तीन, इसौली से पांच व सदर के लिए आठ नाम निर्देशन पत्र लिए गए। लंभुआ में भाजपा, सपा व बसपा सुल्तानपुर से सपा व भाजपा इसौली से भाजपा व सपा के घोषित प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। शुक्रवार से कुछ नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने की उम्मीद है। पहले दिन नामांकन व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार समेत कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के बड़े तामझाम से कलेक्ट्रेट के अंदर नाम निर्देशन पत्र खरीदने जाने वालों को भी दो-चार होना पड़ा। कई लोगों को वापस होना पड़ा। कुछ लोगों ने दोबारा आकर नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम
कलेक्ट्रेट में विधानसभा के नामांकन के लिए बस स्टेेशन के पास स्थित गोपालदास पुल के पास पूरी सड़क सुरक्षा के नाम पर मंगलवार की देर रात करीब आठ बजे ही बंद कर दी गई थी। सुबह विकास भवन के पास, सैनिक कल्याण बोर्ड, डाकखाना चौराहा के पास मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया। मार्ग पर सुबह से ही पैदल समेत वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। बल्लियों के जरिए बंद किए गए मार्ग पर सुरक्षा के नाम पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई। सुबह से ही मार्ग बंद होने से भीड़ का डायवर्जन गोलाघाट से दीवानी तिराहा, पंत स्टेडियम होते हुए बाधमंडी व डाकखाना चौराहा की तरफ हो गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बस स्टेशन से सब्जीमंडी, चौक व कोतवाली पीछे गुड़ मंडी की तरफ भीड़ का झुकाव हो गया। सिर्फ दो मार्गों पर भीड़ का झुकाव होने से दोनों मार्ग सुबह 11 बजे से जाम हो गए। दीवानी तिराहे से राहुल चौराहे तक, कोतवाली से लेकर ओवर ब्रिज तथा चौक क्षेत्र में जाम लग गया। दीवानी तिराहे से लेकर राहुल चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर जाम शाम तक चलता रहा।