फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   It is difficult to walk in the city, there is traffic jam at every step.

Sultanpur News: शहर में चलना दूभर, पग-पग पर लगता जाम

Sun, 11 Aug 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to walk in the city, there is traffic jam at every step.
सुल्तानपुर। शहर में दिनभर जाम की समस्या रहती है। उमसभरी गर्मी में जब राहगीर जाम में फंसते हैं तो बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। पग-पग पर जाम लगने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। जाम लगने की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण है। इसको लेकर न तो नगर पालिका फिक्रमंद है और न ही जिला प्रशासन। यातायात कर्मी भी सुगम आवागमन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इन्हीं वजहों के चलते शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को भी शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर जाम के चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



सुबह 11.35 बजे राहुल चौराहे पर वाहन जाम में फंसे मिले। कोई भी यातायात कर्मी वहां मौजूद नहीं था। लोग खुद ही किसी तरह जाम से निकलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोगों ने तो अपनी गाड़ियां घुमा लीं और दूसरे मार्ग से गंतव्य के लिए निकल गए। कमोबेश यही स्थिति दोपहर 12.30 बजे मेडिकल कॉलेज के सामने और दोपहर दो बजे डाकखाना चौराहे पर दिखी। दोनों जगह जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मेडिकल कॉलेज के पास एक होमगार्ड किसी तरह जाम खुलवाने का जतन करते नजर आया।
विज्ञापन



ये चंद उदाहरण तो महज नजीर हैं। शहर की मुख्य सड़कों और अधिकांश चौराहों पर सुबह नौ से रात आठ बजे तक यातायात व्यवस्था बेपटरी रहती है। खासकर दोपहर में स्कूलों में छुट्टी होने पर सबसे ज्यादा समस्या होती है। स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंस जाते हैं। उमसभरी गर्मी में उन्हें बेहाल होना पड़त़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की सबसे बड़ी समस्या है जाम

जाम में फंसे गभड़िया के चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि दिनभर चौराहों से गायब रहने वाले यातायात कर्मी स्कूलों में छुट्टी होने के वक्त भी सचेत हो जाएं, तो काफी हद तक व्यवस्था में सुधार हो सकता है। ईदगाह जा रहे मोहम्मद जफर व राहुल चौराहे के पास जाम खुलने का इंतजार करते मिले। उनका कहना है कि पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका जब तक संयुक्त रूप से अभियान नहीं चलाएगी, तब तक जाम की समस्या से निजात नहीं मिलने वाली। जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या है।





यहां रहती है सबसे ज्यादा समस्या

शहर के बस स्टेशन, गोलाघाट, दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा, बाधमंडी, पंचरास्ता, चौक, सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज चौराहा, कुड़वार नाका, एमजीएस चौराहा, नार्मल चौराहा व राहुल तिराहा पर अक्सर जाम लगता है।







कर्मियों की कमी से हो रही परेशानी

यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि सीओ यातायात, एक उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों की ड्यूटी अयोध्या में लगा दी गई है। शहर में सिर्फ एक यातायात सिपाही ड्यूटी कर रहा है। इससे शहर में जाम की समस्या और बढ़ गई है। होमगार्ड और पीआरडी जवानों के जरिए किसी तरह ट्रैफिक कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस बल के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed