फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Investigation team gives clean chit to suspended video

Sultanpur News: निलंबित वीडिओ को जांच टीम ने दी क्लीनचिट

Thu, 22 Aug 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Investigation team gives clean chit to suspended video
सुल्तानपुर। विकास खंड क्षेत्र बल्दीराय के महुली व भखरी गांव में सामूहिक विवाह योजना के पात्रों के चयन में हुई धांधली के आरोपों में निलंबित वीडिओ को जांच टीम ने क्लीनचिट दे दी। जांच में उन्हें दोषी नहीं पाया गया है। अन्य तीनों को दोषी ठहराते हुए विभाग ने गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह योजना के तहत बल्दीराय विकास खंड व कुड़वार में क्रमश: 11 व 12 जुलाई को कराई गई शादी में दोनों गांवों की 12 महिलाएं अपात्र मिली हैं। जांच के लिए गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ व जिलाधिकारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बल्दीराय के प्रभारी एडीओ समाज कल्याण अभिषेक गिरी, ब्लॉक का लिपिक संदीप मिश्र व दलाली में शामिल महुली गांव की कंचन नामक महिला दोषी पाई गई। सीडीओ अंकुर कौशिक के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तीनों के खिलाफ बल्दीराय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में एडीओ समाज कल्याण व लिपिक संदीप मिश्र को निलंबित किया जा चुका है। इसी मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर निलंबित किए गए महुली गांव के पंचायत सचिव राहुल यादव को तीन सदस्यीय जांच टीम ने क्लीनचिट दे दी है। टीम के जिला प्रशिक्षण अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के मुताबिक राहुल यादव की भूमिका धांधली में नहीं पाई गई।


पंचायत सचिव ने पात्रता का सत्यापन नहीं किया था। एडीओ समाज कल्याण व अन्य ने मिलकर पूरा खेल किया था। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने तीनों दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है। बताया कि मामले की विवेचना अब पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed