{"_id":"5f1326648ebc3e9ff2438079","slug":"investigation-sultanpur-news-lko5313585185","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण की जांच को पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण की जांच को पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव में बन रहे सार्वजनिक शौचालय में पीली ईंट के इस्तेमाल व गुणवत्ताविहीन कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत मिलते ही बीडीओ मौके पर पहुंचे तो मामला सही पाया गया।
पंचायतों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका ताजा उदाहरण भदैंया के विकवाजितपुर गांव में बन रहे सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में देखने को मिला है। यहां शिकायत के बाद पहुचे जांच अधिकारी ने घटिया निर्माण पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विकवाजितपुर में सोमवार से मेला वाली बाग में उत्तरी छोर पर पंचायत की ओर से सार्वजनिक शौचालय का काम शुरू हुआ। इसमें पीली ईंट लगाकर घटिया सामग्री से काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की। पोर्टल पर तत्काल ही शिकायत कर्ता को जानकारी दी गई कि स्थानीय विकास खंड अधिकारी को मामले की जांच निस्तारण को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को मौके पर बीडीओ भदैंया राममिलन वर्मा पहुंचे तो मौके पर निर्माण सामग्री घटिया और पीली ईंट का इस्तेमाल होता मिला। बीडीओ ने प्रधान सुरेश कुमार और पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाई तथा निर्माण कार्य पर रोक लगाकर तत्काल ईंट भट्ठे से दूसरी ईंटें मंगवाने का आदेश दिया। साथ ही दोबारा घटिया निर्माण की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।