फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Intensive tuberculosis search campaign from March 9

सघन क्षय रोगी खोज अभियान नौ मार्च से

Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Intensive tuberculosis search campaign from March 9
सुल्तानपुर। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों की खोज के लिए नौ मार्च से 22 मार्च तक एक्टिव केस फाइंडिंग कार्यक्रम चलाने जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग के माध्यम से जिले में क्षय रोग से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। कार्यक्रम के लिए मिशन निदेशक की ओर से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। इस बार एसीएफ में जिले की 20 प्रतिशत आबादी में संभावित टीबी मरीज की खोज की जाएगी। चिह्नित संभावित मरीजों को निशुल्क जांच व उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके कनौजिया ने बताया कि जिले की आबादी 27 लाख है। इसमें 20 प्रतिशत यानी 5.40 लाख लोगों की टीबी के लक्षण के आधार पर जांच कराई जाएगी। लक्षण होने पर सर्वे टीम उसी समय व्यक्ति के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजेगी। रोग की पुष्टि होने पर दो दिन के भीतर व्यक्ति का उपचार शुरू हो जाएगा। उपचार के दौरान उचित पोषण के लिए रोगी को पांच सौ रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान पोलियो की तरह चलाया जाएगा। इस गतिविधि में यदि व्यक्ति में रोग की पुष्टि होती है तो सर्वे टीम को 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सफल क्रियान्वयन के लिए पूरे कार्यक्रम की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण व अनुश्रवण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed