{"_id":"618c0acaad37e37da325b1b0","slug":"inspection-sultanpur-news-lko6038460114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्रिप पर गरजेंगे 30 लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्रिप पर गरजेंगे 30 लड़ाकू विमान
विज्ञापन
26. सुल्तानपुर में एयर स्ट्रिप पर खड़ा वायु सेना का हेलीकॉप्टर
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस समय आसमान व धरती का नजारा युद्ध क्षेत्र सरीखा दिखेगा। एक्सप्रेस-वे पर बनीं एयरस्ट्रिप पर वायुसेना के 30 लड़ाकू विमान व छह हेलीकॉप्टर रणकौशल दिखाएंगे। इसके पहले 12 नवंबर को अरवलकीरी करवत की हवाईपट्टी के ट्रायल के समय भी युद्धक व मालवाहक विमान उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। रनवे का काम पूरा होने के बाद बुधवार को वायुसेना के अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया है। उनकी देखरेख में यूपीडा ने काम शुरू करा दिया है। हवाईपट्टी पर रडार व फोन डायरेक्शन की स्थापना हो रही है।
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 12 नवंबर को रनवे के ट्रायल के समय भी दर्जन भर से अधिक लड़ाकू विमानों को उतारने व उड़ान भरवाने की तैयारी चल रही है। डीएम रवीश गुप्ता के मुताबिक विमानों की संख्या मौसम व रोशनी के अनुसार कम-ज्यादा हो सकती है। वायुसेना इसका फैसला मौके पर करेगी। 12 नवंबर को एक्सप्रेस-वे व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के समय भी युद्धक विमान हवाईपट्टी पर उतरेंगे व उड़ान भरेंगे। विमानों को उतारकर वायुसेना एयरस्ट्रिप का ट्रायल करेगी। बुधवार को पहुंचे वायुसेना के अधिकारियों ने अरवलकीरी करवत में यूपीडा व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ हवाईपट्टी का जायजा लेकर बैठक की। बैठक में सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें वायुसेना के एयर मार्शल, यूपीडा के अधिकारी, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ अलग बैठक की। एसपी ने विकल्प के रूप में वायुसेना की ओर से चिह्नित अमहट हवाईपट्टी का भी निरीक्षण किया।
रडार व फोन डायरेक्शन के लिए बन रही गैलेरी
कूरेभार के अरवलकीरी करवत के पास एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाईपट्टी पर लड़ाकू विमानों को उतारने व उड़ान भरवाने के लिए वायुसेना ने राडार व फोन डायरेक्शन की स्थापना का काम शुरू करा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पीएम के मंच के पास वायुसेना अपनी एक गैलरी बना रही है। यहीं से वायुसेना के अधिकारी लड़ाकू विमानों को उतारने व उड़ान भरने की व्यवस्था देखेंगे। वायुसेना कूरेभार थाना परिसर में सिग्नल पहले ही स्थापित कर चुकी है।
विज्ञापन
अमहट हवाईपट्टी पर भी रहेंगे कुछ विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के समय अरवलकीरी करवत में लड़ाकू विमानों की संख्या अधिक होने की स्थिति में उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी तैयारी चल रही है। विमानों की संख्या बढ़ने पर कुछ फाइटर प्लेन को शहर के अमहट के पास बनी हवाईपट्टी पर उतार दिया जाएगा। इसे विकल्प के रूप में रखा गया है। बुधवार को वायुसेना के कुछ अधिकारियों ने अमहट हवाई पट्टी का हवाई निरीक्षण भी किया।
सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई 17 पीआरवी
पीएम के लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक्सप्रेस-वे पर आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही उस पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेस-वे के 341 किमी में 17 पीआरवी की ड्यूटी लगाई गई है। 15 पीआरवी टीम को बोलेरो व दो को इनोवा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही पीएमके कार्यक्रम स्थल को पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
भीड़ जुटाने के लिए चल रही तैयारी
पीएम की जनसभा में करीब दो लाख की भीड़ जुटाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ब्लॉकों में प्रधानों व पंचायत सचिवों के साथ रोजाना बैठकें कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों से भीड़ लाने के लिए प्रत्येक गांव में दो बस लगाने की योजना तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त प्रधानों को करीब आठ से 10 छोटे चार पहिया वाहनों को लाने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक गांव से करीब 300 की भीड़ जनसभा में ले जाने का लक्ष्य दिया गया है।
अरवलकीरी करवत हवाईपट्टी को वायुसेना ने अपने कब्जे में लेकर कार्य शुरू करा दिया गया है। 12 नवंबर को ट्रायल के समय विमानों की संख्या घट-बढ़ सकती है। इसका फैसला वायुसेना के अधिकारी रोशनी व मौसम के मद्देनजर मौके से ही करेंगे। युद्धक विमानों की संख्या बढ़ने पर उनमें कुछ को अमहट हवाईपट्टी पर शिफ्ट करने की योजना है।
- रवीश गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट