{"_id":"5e4ec2348ebc3ef25766ed2b","slug":"inspection-at-jila-mahila-hospital-sultanpur-news-lko50966044","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल पहुंची जांच टीम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में सक्रिय दलालों की ओर से मरीजों को झांसे में लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाने के मामले की जांच के लिए डीएम के आदेश पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन व सीएमओ जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जांच की। हालांकि जांच टीम में शामिल एसडीएम बल्दीराय के उपस्थित न होने पर शनिवार को भी जांच होगी।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी राजेश्वर पाठक की पुत्री रुचि पाठक (24) की शादी 12 मई 2019 को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर पठखौली गांव निवासी शिव कुमार पाठक के बेटे संदीप के साथ हुई थी। 4 फरवरी को रुचि सामान्य चेकअप कराने के लिए सास निखिलेश के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। वहां सक्रिय महिला दलालों के झांसे में आकर रुचि गभड़िया इलाके में स्थित स्टार हॉस्पिटल पहुंच गई थी। बिना जांच किए ही चिकित्सक ने रुचि का ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई थी। इस दौरान रुचि की मौत हो गई थी।
पुलिस ने सास निखिलेश की तहरीर पर कोतवाली नगर में स्टार हॉस्पिटल के संचालक, चिकित्सक व दो महिला दलालों के खिलाफ केस दर्ज किया था। डीएम ने पूरे मामले में जांच टीम गठित की थी। जांच टीम में एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी और एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन और सीएमओ जांच के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जांच की। जांच टीम में एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह के न पहुंचने पर शनिवार को भी जांच होगी।
जांच टीम में शामिल तीनों अधिकारी कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। रुचि पाठक चार फरवरी को जब जिला महिला अस्पताल पहुंची तो ड्यूटी पर कौन स्टाफ नर्स व चिकित्सक मौजूद थे, किस स्टाफ नर्स ने रुचि को दूसरे स्थान पर जांच कराने की बात कही, महिला दलाल जिला महिला अस्पताल में कैसे सक्रिय हैं और उन्हें कौन शह दे रहा है। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक बाहर के कौन से प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं।