{"_id":"69da93cd64ee123d3a0e0c6d","slug":"inspected-the-land-for-the-construction-of-a-helipad-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-153912-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण
Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के छेदुवारी गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करते एसडीएम प्रभात कुमार
मोतिगरपुर/धनपतगंज। ब्लॉक क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को दियरा चौराहे के पास ग्राम पंचायत हरसायन नागापुर के छेदुवारी स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के बगल स्थित भूमि का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
एसडीएम प्रभात कुमार सिंह और तहसीलदार मयंक मिश्र ने राजस्व टीम के साथ भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कमल सिंह बघेल भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद