फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Infected found in the tens after several days

कई दिन बाद दहाई में मिले संक्रमित

Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Infected found in the tens after several days
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार के बीच मंगलवार की रात राहत भरी खबर आई है। पिछले कई दिनों से सैकड़ों में मिल रहे मरीजों की संख्या मंगलवार की रात 51 पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें होम आइसोलेट व अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट राहत भरी रही। मंगलवार की रात जारी जांच रिपोर्ट में 51 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें लखनऊ लैब भेजे गए सैंपल में पांच की रिपोर्ट निगेटिव व 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए 1206 के एंटीजन टेस्ट में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लखनऊ से पोर्टल पर तीन मरीज अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सैकड़ों की संख्या में मिल रहे कोरोना संक्रमित से परेशान स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार की रात राहत मिली है। सीएमओ ने बताया कि एल-टू हॉस्पिटल व होम आइसोलेशन से 239 मरीजों के स्वास्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed