{"_id":"57b0a2534f1c1b5a446eb07f","slug":"independence-day-to-be-celebrated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाएंगे आजादी का 70वां जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाएंगे आजादी का 70वां जश्न
Amarujala Bureau
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
आजादी का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार को शहर में झंडे और टोपी की दुकानें सज गईं। बाजार में चारों ओर तिरंगे की रौनक दिखाई पड़ी। युवा और बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने का उत्साह दिखाई पड़ा। तिरंगे झंडे, बैंड व टोपी की खरीदारी कर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी की।
विज्ञापन
शनिवार को शहर की बाजार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का माहौल देखने को मिला। सरकारी व गैर सरकारी संगठनों में 70वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस की रौनक है।
विज्ञापन
चौक, डाकखाना, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी समेत अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा, स्टीकर, बैंड, टोपी की खरीदारी करने वालों की भीड़ दुकानों पर रही। दुकानों पर बैंड, फ्लैग, हैट, पट्टी, बैज और तिरंगे के रंग में रंगे सामान आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं के साथ ही बच्चों में भी राष्ट्रीय ध्वज का प्रेम दिखाई पड़ा। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टोपी और झंडे खरीदे। लोगों ने अपने वाहनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज के स्टीकर लगाए।
विज्ञापन