{"_id":"5994808b4f1c1bdf778b491c","slug":"independence-day-celebrated-with-great-zeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
कई कार्यक्रम आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोत्लास के साथ मनाया गया। सुबह विद्यालयों के बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। गोष्ठियों में शहीदों व स्वतंत्रता दिवस के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व दिन में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
शहर में सुबह विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद गोष्ठी में महापुरुषों एवं शहीदों के बारे में जानकारी दी। कलेक्ट्रेट में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने बंदियों को फल वितरित कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम प्रशासन बीडी सिंह, एडीएम वित्त अमरनाथ राय समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सैनिक कल्याण कार्यालय में द्वितीय विश्व युद्ध शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। शाम को डीएम ने जिले के 35 गांवों को ओडीएफ घोषित किया। एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन भवन पर बार अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सचिव बद्री प्रसाद पांडेय, अरविंद सिंह राजा, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने डीडीओ डीआर विश्वकर्मा, पीडी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम वीबी सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में झंडा फहराया।
विज्ञापन