फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Independence Day Celebrated

जन-मन-गण की गूंज के साथ लगे जयहिंद के नारे

Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day Celebrated
शान से फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

देश 70वां स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसपी ने पुलिस लाइन तो एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन



देश 70वां स्वाधीनता दिवस क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तहसील में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी पर परिचर्चा हुई। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा देश भक्ति सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को एसडीएम की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार राम कुमार सहित तमाम तहसील कर्मी व कई अधिवक्ता मौजूद रहे। कोतवाली अमेठी में एसओ आरके सिंह, थाना संग्रामपुर में एसओ प्रह्लाद सिंह तो सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारियों ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में प्रधानाचार्या डॉ. पूनम सिंह, आमोद प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रबंधक देवमणि तिवारी, केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिसरौली में प्रबंधक राघवेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, सर्वोदय विद्या मंदिर कोरारी गिरधरशाह में प्रबंधक सूर्यभान दूबे, मदर गीता पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक गीता तिवारी, कालिकन इंटर कॉलेज में आरपी सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरैया बड़गांव में प्रधानाध्यापक संजय तिवारी, आरआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लाल साहब सिंह व ग्राम भारती माध्यमिक विद्यालय परतोष में प्रधानाचार्य गुलाब शंकर तिवारी व राज बहादुर दीक्षित ने झंडा रोहण किया गया।


स्कूली बच्चों द्वारा सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई। झंडा रोहण कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी विजयपाल उपाध्याय, कांग्रेस कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे व धर्मेंद्र शुक्ल ने झंडा रोहण किया। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राम सिंह की ओर से सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed