फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Indecency with a girl withdrawing money from ATM

एटीएम से रुपये निकाल रही युवती से अभद्रता

Fri, 17 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Indecency with a girl withdrawing money from ATM
सुल्तानपुर। शहर के रोडवेज के समीप बृहस्पतिवार को एटीएम से रुपये निकाल रही एक युवती के साथ चार युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

युवती के शोर मचाने पर पहुंचे दो लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अभद्रता और मारपीट में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ले में रहने वाली रिंकी सोनी रोडवेज बस स्टेशन के पास कपड़े की दुकान पर नौकरी करती हैं। बृहस्पतिवार को वे दुकान के सामने स्थित रमाशंकर कांपलेक्स में एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एटीएम के अंदर मौजूद अभिषेक ने रिंकी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि अभिषेक ने उसे एटीएम से खींचकर बाहर कर दिया। रिंकी के शोर मचाने पर आजम और शमशुद्दीन वहां पहुंचे तो अभिषेक के साथ मौजूद लोगों ने दोनों को पीट दिया।

इस बीच मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नियाजी ने बीच-बचाव किया। नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ घटना में आरोपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रिंकी झूठ बोल रही है। वे बड़े व्यवसाई हैं। अभिषेक सिंह ने दरोगा नियाजी पर खुद को पीटने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed