फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increased frequency of buses to go to Bahraich

Sultanpur News: बहराइच जाने के लिए बसों के बढ़ाए गए फेरे

Sat, 01 Jun 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Increased frequency of buses to go to Bahraich
सुल्तानपुर। बहराइच में सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर 30 मई से सालाना जेठ मेले की शुरुआत हो गई है। जिले से भी लोग बहराइच जाने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


दरगाह में एक माह तक मेला लगता है। इस मेले में लाखों की संख्या में देश व विदेश के जायरीन शामिल होते हैं। जायरीन मजार-ए-मुबारक पर हाजिरी लगाते हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एनआर सरोज ने बताया कि पहले रोजाना तीन बसें बहराइच के लिए चलाई जाती थीं। मेला शुरू होने से लोगों की भीड़ बस स्टेशन पर पहुंचनी शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अनुबंधित बसों के फेरे में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम तक चार अतिरिक्त बसें बहराइच के लिए भेजी गईं। यात्रियों की संख्या 40 होने पर तुरंत बहराइच के लिए अनुबंधित बस रवाना कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed