फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increased chances of getting permission for Durgapooja pandals

दुर्गापूजा पंडालों की अनुमति मिलने के आसार बढ़े

Fri, 02 Oct 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Increased chances of getting permission for Durgapooja pandals
सुल्तानपुर। वर्षों से चले आ रहे दुर्गापूजा महोत्सव को भले वह भव्यता न मिल पाए लेकिन आयोजन का तारतम्य नहीं टूटेगा। शासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के बाद दुर्गापूजा पंडालों की अनुमति मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इससे पूजा समितियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

जिले का ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव विजयादशमी के दिन से शुरू होता है, जो अगले पांच दिनों तक चलता है। इन पांच दिनों में लाखों की संख्या में जिले के अलावा गैर जनपदों से भी पंडाल व गुफाओं में सजने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन

शाम छह बजे से शहर में मेलार्थियों की भीड़ जुटने लगती है, जो भोर तक जारी रहती है। वैश्विक महामारी कोविड-19 व शासन की मनाही की वजह से सभी पूजा समितियों में उहापोह की स्थिति बनी थी। अब शासन की नई गाइडलाइन में दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन आसार बढ़ गए हैं। इसे लेकर पूजा समितियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पूर्व में करीब दो माह पहले से ही कोलकाता से आने वाले मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं की तैयारी में जुट जाते थे। इस बार अभी तक जिले में कहीं भी बड़ी प्रतिमाएं नहीं बन रही हैं। साथ ही पंडाल के सजावट का भी काम शुरू नहीं हुआ है।
दुर्गापूजा समितियों से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार ने निर्धारित गाइडलाइन व शर्तों के साथ दुर्गापूजा महोत्सव मनाने की स्वीकृति दे दी है लेकिन प्रशासन की ओर से तैयारियां नहीं हैं। दुर्गापूजा महोत्सव शुरू होने में अभी पखवारे भर से अधिक का समय बचा है।
अभी तक जिला प्रशासन नेे पूजा समितियों के साथ एक भी बैठक नहीं की है। विभिन्न विभागों की ओर से होने वाली दुर्गापूजा की तैयारियां भी शून्य हैं। ऐसे में दुर्गापूजा महोत्सव में पहले जैसी भव्यता की संभावना नहीं है।
शहर से सटे अमहट चौराहे के निकट स्थित संकट हरणी माता पूजा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि कोरोना की वजह से इस बार कोलकाता के मूर्तिकार नहीं आए हैं। इससे देवी प्रतिमा के मिलने की समस्या बनी हुई है।

यदि मूर्ति मिल भी जाती है तो छोटा पंडाल सजाकर देवी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार बिना ध्वनि विस्तारक के मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही समिति का यह प्रयास होगा कि पांडाल पर दर्शनार्थियों की भीड़ न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed