फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increased awareness in the society regarding fitness

Sultanpur News: फिटनेस को लेकर समाज में बढ़ी जागरूकता ः प्रो. संतोष

Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Increased awareness in the society regarding fitness
सुल्तानपुर। केएनआई पीएसएस में शारीरिक शिक्षा विभाग, मनोविज्ञान विभाग एवं गृह विज्ञान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को फिटनेस एवं एक्सरसाइज शीर्षक पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए जनेस्मा बाराबंकी के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. संतोष गौड़ ने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में फिटनेस को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ी है। अपने दैनिक जीवन के कार्यों को बिना थकान के पूरा करना ही फिटनेस है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फिटनेस के मुख्य अवयव शक्ति, स्टेमिना, गति, लचीलापन एवं को-ऑर्डिनेशन होते हैं। निष्क्रिय जीवनशैली, खानपान, स्ट्रेस, अपर्याप्त निंद्रा एवं विश्राम फिटनेस को प्रभावित करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने उचित व्यायाम, वॉकिग, रनिंग, साइकिलिंग, फ्री-हैंड एक्सरसाइज, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज व योग आदि की ओर लोगों का ध्यान खींचा। ऑनलाइन कार्यशाला के प्लेटफॉर्म पर प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह, उप प्राचार्य प्रो. सुशील सिंह, प्रो .राधेश्याम सिंह व प्रो. प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed