फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increase in number of respiratory and fever patients

Sultanpur News: सांस और बुखार रोगियों की बढ़ी तादाद

Mon, 04 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Increase in number of respiratory and fever patients
पीएचसी में मरीज की जांच करते डॉक्टर।
सुल्तानपुर। दिन-रात के तापमान में बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम परिवर्तन से जुकाम, खांसी, बुखार के साथ ही सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 2045 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें 1125 मरीज जुकाम, सांस और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

रविवार को लगे आरोग्य मेले में 87 डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया और दवाएं बांटी। मेले में 936 पुरूष, 911 महिलाएं और 198 बच्चों ने इलाज कराया। केंद्रों पर ही कोविड जांच की व्यवस्था की गई। 511 लोगों की कोविड जांच किया गया और छह लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। मोतिगरपुर क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ज्यादातर बुखार, नजला व खांसी के मरीज इलाज कराने पहुँचे। यहां 162 मरीजों की जांच कर मुफ्त इलाज किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि अधिकतर जुकाम, बुखार, पेट, सांस, सिरदर्द व त्वचा रोग के मरीज आए। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी। सूरापुर के पीएचसी विजेथुआ में आई 16 वर्षीय जाह्नवी और 35 वर्षीय रानू ने बताया कि वह सर्दी, ज़ुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। जांच के बाद अस्पताल से सभी दवाइयां मिल गई है। कलिकापुर से आई 32 वर्षीय निशा को ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द था। बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद अस्पताल से दवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed