फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inauguration of Vidya Bharati's 37th Provincial Sports Meet

Sultanpur News: विद्या भारती के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन

Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Vidya Bharati's 37th Provincial Sports Meet
प्रांतीय खेलकूद समारोह को संबो​धित करते खेल मंत्री गिरीश यादव। स्रोत- विद्यालय 
सुल्तानपुर। विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह काशी प्रांत का उद्घाटन मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह समारोह पहले पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना था, लेकिन बारिश के कारण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक बजट और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संगठन मंत्री राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी और विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र विशिष्ट अतिथि थे। प्रांतीय खेलकूद संयोजक अजीत भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यह आयोजन विद्यालय के शारीरिक प्रमुख जगदंबा प्रसाद तिवारी के संयोजन में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed