{"_id":"691a14af5af31117eb024067","slug":"important-role-of-teachers-in-democracy-lal-bihari-yadav-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-144597-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में शिक्षकों की अहम भूमिका : लाल बिहारी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में शिक्षकों की अहम भूमिका : लाल बिहारी यादव
Sun, 16 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण भवन में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते सपा नेता।
सुल्तानपुर। अयोध्या-गोरखपुर शिक्षक विधान परिषद चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव शनिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचे। मतदाताओं को बढ़ाने के लिए उन्हाेंने शिक्षकों से संपर्क किया।
मोतिगरपुर के डड़वाकला के एक संस्थान के प्रबंधक कालिका प्रसाद यादव, विरसिंहपुर के एक इंटर काॅलेज के प्रबंधक प्रबंधक अनिल सिंह से भेंट की। विरसिंहपुर में शिक्षकों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने लोकतंत्र की मजबूती में शिक्षकों की अहम भूमिका बताई। उन्हाेंने वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण, सेवा नियमावली व अन्य शिक्षा-संबंधी मुद्दों पर चिंता जताई। इससे पहले शहर के पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पहुंचने पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह विसेन व अन्य ने स्वागत किया। शिक्षकों से मुलाकात के बाद जौनपुर के लिए रवाना हो गए।