{"_id":"6813bcf97b6451b4a009a220","slug":"illegal-storage-of-999-quintals-of-wheat-caught-in-four-warehouses-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-131933-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार गोदामों में पकड़ा गया 999 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार गोदामों में पकड़ा गया 999 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण
Thu, 01 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ में गोदाम का निरीक्षण करतीं एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला।
सुल्तानपुर। जिले में खाद्यान्न के बड़े स्टॉक होल्डर्स के गोदामों का बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पांच स्टॉक होल्डर्स की जांच की गई, जिसमें से चार गोदामों में 999.7 क्विंटल गेहूं व अन्य खाद्यान्न का अवैध भंडारण मिला। डीएम ने संंबंधित अधिकारियों को कार्यवाही का निर्देश दिया है।
बृहस्पतिवार को लंभुआ तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने जीआर ट्रेडिंग कंपनी, शिवगढ़, बरनवाल एंड ब्रदर्स, लंभुआ का औचक निरीक्षण किया। जहां जीआर ट्रेडिंग कंपनी में 929.7 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला।
स्टॉक होल्डर्स ने नियमानुसार शुल्क नहीं जमा किया है। उन पर कुल बकाया शुल्क 629.16 है। बरनवाल एंड ब्रदर्स लंभुआ के गोदाम में 44 क्विंटल गेहूं, 220 क्विंटल चावल, एक क्विंटल महुआ, नौ क्विंटल मसूर अवैध मिला। जिसका शुल्क जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर तहसील में उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने देव ट्रेडर्स पीढ़ी, मां अन्नपूर्णा गल्ला भंडार इकाई का निरीक्षण किया। देव ट्रेडर्स पीढ़ी में चार क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला। स्टाॅक होल्डर्स ने 69,955 रुपये शुल्क भी नहीं जमा किया। मां अन्नपूर्णा गल्ला भंडार में 22 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला। इस इकाई का 72,356 रुपये शुल्क बकाया है।
उपजिलाधिकारी बल्दीराय मंजुल मयंक ने जय मां दुर्गा एग्रो इंडस्ट्रीज, बड़ाडॉड कुंवासी इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई अनियमितता नहीं मिली। डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि जिन इकाइयों में अवैध भंडारण मिला है, उनके विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।