{"_id":"64690ef23fb7d5e469099336","slug":"illegal-cattle-market-raided-sultanpur-news-c-13-1-247255-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपा विधायक के अवैध पशु बाजार पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपा विधायक के अवैध पशु बाजार पर छापा
Sat, 20 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे में पशु बाजार में छापा मारते एसडीएम।
सुल्तानपुर। सपा विधायक के चचेरे भाई के पशु बाजार पर जिला प्रशासन ने छापा मारकर 73 बकरियों को कब्जे में ले लिया। वहीं जिला भ्रमण पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने बयान दिया है कि जिले में अवैध बूचड़खाना व पशु बाजार नहीं चलने दिया जाएगा। सपा विधायक ताहिर खान ने एसडीएम पर लाइसेंस के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
शहर के पास पांचोंपीरन कस्बे में शनिवार को मारे गए छापे में बिना लाइसेंस के पशु बाजार संचालित होता मिला। जांच में सपा विधायक के चचेरे भाई के लाइसेंस का नवीनीकरण न पाए जाने पर टीम ने पशु बाजार बंद करा दिया। एक वाहन में ठूंसकर लाई जा रहीं 73 बकरियों को टीम ने कब्जे में ले लिया।
शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर जाते समय सांसद मेनका गांधी की नजर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज पुलिस चौकी के पास एक वाहन में ठूंस लादी गईं बकरियों पर पड़ी। अपने वाहन को रोकवाते हुए उन्होंने वाहन चालक से पूछताछ की। पता चला कि बकरियों को पांचोंपीरन के पशु बाजार में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
पशुक्रूरता को देखते हुए उन्होंने वाहन से 73 बकरियों को उतरवा कर पुलिस के सुपुर्द करा दिया। साथ ही डीएम से पशु बाजार को चेक करवाने की अपेक्षा की। डीएम के निर्देश पर करीब 11 बजे एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने पशु बाजार में छापा मारा। छापे में सपा इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां के चचेरे भाई मोहम्मद जाकिर खां के नाम से जारी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं पाया गया।
इस पर एसडीएम ने पशु बाजार को बंद करवा दिया। मामले में सपा विधायक के एक भाई व जाकिर खां से एसडीएम से काफी बहस हुई। पुलिस ने मेले में पशुओं के साथ आए मालिकों को भगा दिया। करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद पशु बाजार सूना हो गया। विधायक ताहिर खान के आरोप के बाद एसडीएम सीपी पाठक ने कहा कि रिश्वत मांगने का आरोप बेबुनियाद है। यह आरोप कार्रवाई के चार घंटे बाद लगाया गया है। ऐसे में इसकी हकीकत समझी जा सकती है।
दो माह से एसडीएम व कोतवाल ने रोक रखी रिपोर्ट
सपा इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां ने कहा कि वर्ष 1973 से उनके परिजनों के नाम पशु बाजार का संचालन होता आ रहा है। 31 मार्च तक लाइसेंस रहा। दो माह पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया था। एसडीएम व कोतवाल ने दो माह से रिपोर्ट रोक रखी है। रिपोर्ट के लिए एसडीएम 11 लाख व कोतवाल पांच लाख रुपये मांग रहे हैं।
अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला
जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि पशु बाजार का नवीनीकरण अभी नहीं हुआ है। दो माह पहले आवेदन आया था। जिला पंचायत को अभी तक एसडीएम व कोतवाली से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। सिर्फ सीवीओ की रिपोर्ट मिली है। इस वजह से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जा सका।
संचालक पर कोतवाली नगर में दर्ज है मुकदमा
पांचोंपीरन कस्बे में बिना लाइसेंस के पशु बाजार संचालित किया जा रहा था। मामले में पशुक्रूरता अधिनियम के तहत संचालक पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है। बकरियों को किसी को सुपुर्द करने के लिए खोजा जा रहा है।
-जसजीत कौर, जिलाधिकारी