फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   IG holds dialogue with prisoners in district jail

Sultanpur News: जिला कारागार में आईजी ने बंदियों से किया संवाद

Thu, 03 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
IG holds dialogue with prisoners in district jail
जिला कारागार में बंदियों से जानकारी लेते आईजी पीसी मीना। स्रोत- जिला करागार
पयागीपुर/अमहट। जिला कारागार में बुधवार को महानिदेशक कारागार, प्रशासन पीसी मीना व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं व विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

महानिदेशक पीसी मीना ने जेल अस्पताल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों से संवाद किया। बच्चों को खिलौने व पुस्तकें तथा महिला बंदियों को फल वितरित किए। आईजी पीसी मीना ने बंदियों को नियमानुसार पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद, जेलर ओंकार पांडेय, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमन यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed