{"_id":"69b9942d300786d1bb07120d","slug":"if-you-make-a-mistake-in-checking-the-copy-you-will-be-debarred-for-three-years-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-152255-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: काॅपी जांचने में की गलती तो तीन साल रहेंगे डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: काॅपी जांचने में की गलती तो तीन साल रहेंगे डिबार
Tue, 17 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू हो रहा है। इस बार मूल्यांकन में लापरवाही करने वाले परीक्षकों पर सख्ती की तलवार लटकी है। जरा सी त्रुटि भी भारी पड़ सकती है, डिबार से लेकर मानदेय कटौती तक का प्रावधान किया गया है।
जिले में कुल 3,83,681 कॉपियों की जांच के लिए 1720 परीक्षक और 185 उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक चलेगा। एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी प्रश्न अमूल्यांकित न छूटे और न ही किसी उत्तर का गलत मूल्यांकन हो, इसके लिए शिक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण दिया गया है।
गलती पर मानदेय भी कटेगा
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि त्रुटि पाए जाने पर परीक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो प्रतिशत त्रुटि पर तीन साल के लिए डिबार और 85 प्रतिशत मानदेय में कटौती, एक प्रतिशत त्रुटि पर 50 प्रतिशत मानदेय की कटौती और 0.1 प्रतिशत त्रुटि पर 25 फीसदी मानदेय की कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और वेब काॅस्टिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
राजकीय इंटर कॉलेज : इंटर की 57,236 कॉपियां
केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज : हाईस्कूल की 98,684 कॉपियां
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, उतुरी : इंटर की 67,003 कॉपियां
नेशनल इंटर कॉलेज, कादीपुर : हाईस्कूल व इंटर की 1,60,758 कॉपियां