{"_id":"66e498485a084f8c190d6276","slug":"if-yogi-goes-to-delhi-bulldozers-will-run-across-the-country-tikait-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-118966-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गए योगी तो पूरे देश में चलेगा बुलडोजर : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गए योगी तो पूरे देश में चलेगा बुलडोजर : टिकैत
Sat, 14 Sep 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मीडिया से वार्ता करते किसान नेता राकेश टिकैत।
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को किसान महापंचायत के बहाने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध से ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाएंगे तो पूरे देश में बुलडोजर चलवाएंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुप्रीमकोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के घर जाना आपत्तिजनक बताया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सांसद कंगना रणौत पर लगाम लगा दी है, ताकि वह ऊल-जलूल बयान न दें। सुल्तानपुर में डकैती की वारदात को सच्ची बताते हुए एसटीएफ और पुलिस के एनकाउंटर को झूठा बताया। कहा कि भाजपा प्रदेश और देश में डर का माहौल बना रही है। विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज करके डराया जा रहा है। अभी तो योगी दिल्ली जाएंगे तो पूरे देश में बुलडोजर चलवाएंगे।
इंसाफ बिल्कुल ठीक हो तो कोई दिक्कत नहीं है। इसके पहले उन्होंने किसानों को संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया। कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को मजबूर किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर तिकोनिया पार्क में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
51 किलो की तुलसी माला पहनाकर किया स्वागत
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में आयोजक रूपेश शुक्ल ने 51 किलो की तुलसी की माला पहनाकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत किया। तिकोनिया पार्क में भीड़ देख राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसान नेता रूपेश की तारीफ की और उन्हें अपना भाई बताया। कहा कि जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर विनोद मिश्र, राम प्रसाद तिवारी, राम शिरोमणि मिश्र, रमेश शर्मा, धर्मराज त्यागी, राकेश मिश्र, अजय सिंह, टुनटुन, उमेश चंद्र मिश्र, राम लखन मिश्र, सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, भोलानाथ गौतम, राम विशाल मौर्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवचरण वर्मा, वीर बहादुर गौतम, रमेश दुबे, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।