{"_id":"594fe92b4f1c1bc4728b48ef","slug":"id-to-be-celebrated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकबाद देकर खाएंगे सिवईं और मांगेंगे ईदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकबाद देकर खाएंगे सिवईं और मांगेंगे ईदी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पर्व की तैयारी में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को ईद का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर बाजारों में खासी रौनक रही। घरों में भी ईद की तैयारियों की धूम रही। वहीं, बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। शहर के चौक इलाके में दिन भर ईद की खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही। बारिश के बाद भी खरीदारों का उत्साह फीका नहीं पड़ा।
विज्ञापन
ईद को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने सिवइयां, कपड़े, जूते-चप्पल व श्रृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी की। सर्वाधिक भीड़ सिवइयों की दुकानों पर दिखी। शहर के चौक इलाके में दिन भर खचाखच भीड़ देखी गई। चौक से शाहगंज चौराहे तक हर दुकान पर खरीदारों की दिन भर भीड़ रही। यही हाल गंदानाला, ठठेरीबाजार इलाके का भी रहा। महिलाओं ने मेहमानों की आवभगत के लिए सिवइयों की खरीदारी की। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बच्चों ने दुकानों से मनपसंद टोपी खरीदी।
विज्ञापन