फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Id celebrations reflecting in market

किमामी और दूध फेनी सेवइयों की खूब हो रही बिक्री

Sun, 03 Jul 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 03 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Id celebrations reflecting in market
बाजारों में खरीददारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ईद को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। त्यौहार पर किमामी, दूध फेनी सेवइयों की डिमांड बढ़ी है। ईद को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। खरीददारों का कपड़ों में खास वेराइटी और गहनों में आर्टिफिशियल पर ज्यादा जोर है। ईद पर कपड़ों और अन्य वस्तुओं को रियायती दर पर बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन



आजकल त्यौहारों में भी नए ट्रेंड को अपनाने का चलन बढ़ा है। फैशन के अनुसार परिधानों में परिवर्तन और सामानों की वेराइटी में बदलाव होना स्वाभाविक है। ईद को लेकर बाजारों में आधुनिकता का असर दिख रहा है। ईद की मिठास बढ़ाने वाली सेवइयों की वेराइटी में खास पसंद की जाने वाली किमामी और दूध फेनी सेवइयां हैं। किमामी और दूध फेनी सेवइयों की खरीद दुकानों पर बढ़ी है। सेवइयों की खुशबू बढ़ाने के लिए इत्र और अन्य सामग्रियों की खरीद भी बढ़ी है। बजट के मुताबिक मध्यम वर्गीय परिवार के लोग शर्बती व भूनी सेवइयों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


किमामी और फेनी सेवइयों से शर्बती और भूनी के रेट में फर्क है। बाजार में इस समय पुरुष वस्त्रों में कुर्ता-पाजामा, टोपी की बिक्री बढ़ी है। खासतौर पर चिकन के कुर्ते लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बजट के मुताबिक साधारण और चिकन के कुर्तों की खरीदारी हो रही है। बाजार में रंग-बिरंगे चिकन के कुर्ते उतारे गए हैं। शर्ट लुक के कुर्तों की भी डिमांड बढ़ी है। महिलाओं के परिधानों में कुर्ती-सूट, अनारकली सूट, पटियाला व अन्य वेराइटी डिमांड में हैं। दुकानदारों की ओर से ईद ऑफर भी चलाया जा रहा है। इसमें परिधानों की खरीद पर 10 से 15 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है। आर्टिफिशियल गहनों की चमक ने भी ईद की रौनक बढ़ाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed