फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   IAS officers returned from quarantined Singapore

क्वारंटीन किए गए सिंगापुर, मलेशिया से लौटे आईएएस अधिकारी

Fri, 27 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
IAS officers returned from quarantined Singapore
सुल्तानपुर। सिंगापुर और मलेशिया से घूमकर करीब 14 दिन बाद घर लौटे केरल कॉडर के एक आईएएस अधिकारी और उनके पूरे परिवार की शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। जांच के बाद आईएएस अधिकारी और उनके परिवारीजनों को घर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक अधिकारी की शादी पिछले दिनों हुई थी। शादी के बाद शहर में ही प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। भोज के बाद वे पत्नी के साथ विदेश चले गए थे।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार वे सिंगापुर, मलेशिया घूमकर लौटे थे। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 20 मार्च को वे सुल्तानपुर स्थित अपने आवास पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों की सूचना के बाद शुक्रवार को वे खुद स्वास्थ्य टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उनकी और पूरे परिवार की जांच की। फिलहाल किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। एहतियात के तौर पर उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed