फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   I did what I promised : Smriti Irani

निभा रही हूं चुनाव में दिया वचन : स्मृति

Sun, 23 Aug 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 23 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। रविवार को अमेठी आई स्मृति ईरानी ने कहा कि वे चुनाव के दौरान दिया वचन निभा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सलोन विधानसभा क्षेत्र के ऊंचाहार में ग्रामीणों ने कहा था कि क्या कभी अमेठी से ऊंचाहार तक रेलवे लाइन बनेगी। रेल लाइन के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी वादा कर चले गए लेकिन रेल लाइन नहीं बनी। स्मृति ने कहा कि मोदी पीएम बने तो पहले ही बजट में उस रेलवे लाइन के साथ ही रायबरेली-अमेठी रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान कराते हुए धन का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन


पिपरी गांव के पास गोमती नदी पर बंधा बनाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र में सरकार बनने पर बंधा बनवाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद ग्रामीणों की मुलाकात संबंधित मंत्री उमा भारती से कराकर पटना से टेक्नीशियन टीम गांव भेजवाई। टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। जल्द ही बंधा स्वीकृत हो जाएगा। टांडा से बांदा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बजट पास कराकर तेजी से काम शुरू करा दिया गया है। गौरीगंज में 10 दिन के भीतर खाद का रैक उतरवाने, किसानों को आधुनिक तकनीकी के लिए अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने की स्वीकृति कराने की बात कही।
विज्ञापन



20 दिन की मेहनत में घटाया राहुल का 80 फीसदी मत
स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार अमेठी की भोली-भाली जनता को 60 वर्षों से गुमराह कर रहा था। अमेठी वासियों को गांधी परिवार ने सिर्फ ठगने का काम किया। जब उन्हें स्मृति ईरानी जैसा विकल्प मिला तो लोकसभा चुनाव के दौरान 20 दिन की मेहनत में जनता ने ऐसी सेंध लगाई कि गांधी परिवार का 80 फीसदी मत घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटे व्यापारियों को मिलेगा दस लाख तक का ऋण
स्मृति ईरानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी नरेंद्र मोदी को चाय वाला कहकर मखौल उड़ा रहे थे। गरीब के घर में पले-बढ़े प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने चाय, पान, पंक्चर, पटरी व ठेला दुकानदार जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए मुद्रा योजना शुरू की है। अब छोटे व्यवसायियों को कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। इस योजना के तहत गरीबों को 50 हजार से लेकर दस लाख रुपये तक का ऋण देने का प्रावधान किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव इस योजना की जानकारी देकर ऐसे व्यवसायियों का ऋण आवेदन भरवाएं। सितंबर व अक्तूबर माह में वे फिर अमेठी आएंगी तो सभी आवेदनों पर ऋण की स्वीकृति बिना किसी दौड़-भाग के सीधे बैंक से कराने का काम करेंगी।



सदैव आती रहूंगी अमेठी
स्मृति ईरानी ने उपस्थित जन समूह को विश्वास दिलाया कि वे सदैव अमेठी आती रहेंगी। अमेठी की जनता ने जिस तरह से 20 दिन में मुझे अपने परिवार का सदस्य बना लिया मैं उनके इस स्नेह को कभी भूल नहीं पाउंगी। वे सदैव अमेठी आकर सब के सुख-दुख में शामिल होकर उनका सहयोग करने का काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed