फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Husband of former head wanted in gangster act arrested

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पूर्व प्रधान का पति गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Husband of former head wanted in gangster act arrested
लंभुआ(सुल्तानपुर)। लॉकडाउन के दौरान बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए पूर्व प्रधान के पति समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। इस केस में वांछित पूर्व प्रधान के पति को शनिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरी राजापुर गांव की पूर्व प्रधान कुसुम सिंह के पति सुशील कुमार सिंह की कार से पिछले साल लॉक डाउन के दौरान बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी। उस वक्त चांदा कस्बे में अंग्रेजी शराब का ठेका सुशील के ही पास था।
विज्ञापन

जांच में बरामद शराब उन्हीं के ठेके की पाई गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गैंग लीडर सेमरी राजापुर निवासी सुशील सिंह व गांव के सुभाष वर्मा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार रात पूर्व प्रधान के पति सुशील सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed