{"_id":"665a2eb766d4f691eb0079eb","slug":"husband-accused-of-abetting-suicide-not-granted-bail-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114084-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को नहीं मिली जमानत
Sat, 01 Jun 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के ग्राम शारदन राजापुर कल्यान धरईमाफी निवासी विनय यादव की बहन उर्मिला की शादी 10 मार्च 2016 को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लोनियापुर गांव के पवन यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि कम दहेज के लिए उर्मिला को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। यह भी आरोप है कि पहली मई को ससुरालीजनों ने उर्मिला की हत्या कर दी थी।
मृतका के भाई विनय यादव ने पति पवन यादव, सास जानकी, ससुर पटालनाथ समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। विवेचना में पुलिस ने मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग में बदल दिया था। जेल में निरुद्ध आरोपी पति पवन यादव की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी पति की जमानत खारिज कर दी।