फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hunters shot Reindeer

शिकारियों ने बारहसिंगा को मारी गोली, मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
hunters shot Reindeer
शिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिले के वन क्षेत्रों में यदाकदा दिखने वाले बारहसिंगा पर शिकारियों ने नजरें गड़ा दी हैं। शनिवार सुबह शिकारियों ने वन क्षेत्र में एक बारहसिंहा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो शिकारी बारहसिंहा को छोड़कर भाग निकले। बारहसिंहा को बल्दीराय पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हलियापुर थाना क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे वन क्षेत्र अंतर्गत आमघाट पुल के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी। ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे तो एक बारहसिंगा घायल पड़ा था। उसे गोली लगी थी। ग्रामीणों की भीड़ देखकर शिकारी भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे कृषि वानिकी के सचिव अशोक सिंह और वन विभाग के बीट प्रभारी देवेंद्र सिंह घायल बारहसिंगा को लेकर बल्दीराय पशु अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वन कर्मियों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से जिले के वन क्षेत्र में कभी-कभार बारहसिंगा दिखाई पड़ जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही करौंदीकलां थाना क्षेत्र में एक बारहसिंगा घायल अवस्था में मिला था। उसकी सींग निकाल ली गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दफना दिया था। वन विभाग ने मामले में केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed