{"_id":"665b6dc1bd0536037905c4c4","slug":"hundreds-of-bats-died-due-to-heat-wave-in-haripur-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-114129-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हरीपुर में लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हरीपुर में लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। पखवाड़े भर से अधिक समय से जिले में जारी लू ने पशु-पक्षियों पर भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार को यादव बस्ती में बांस की कोठ, महुआ व आम के पेड़ पर सैकड़ों चमगादड़ मृत पाए गए। बदबू आने पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम कादीपुर, स्वास्थ्य विभाग समेत पशु चिकित्सक को दी।
एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. योगेश पांडेय ने मौके की जांच करने के बाद चमगादड़ों का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने चमगादड़ों की मौत लू की वजह से होना बताया है। कहा कि कुछ चमगादड़ों की मौत दो दिन पहले और कुछ की मौत शनिवार को हुई है।