फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Humidity made miserable

Sultanpur News: उमस ने किया बेहाल

Tue, 28 Apr 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Humidity made miserable
गमछा ओढ़कर धूप से बचाव करते लोग। संवाद
सुल्तानपुर। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से चल रही पुरवा हवा के कारण तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद गर्मी अधिक महसूस हुई। पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन


दोपहर के समय उमस इतनी बढ़ गई कि लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। पसीना सूख न पाने से बेचैनी बढ़ गई। धूप के साथ उड़ती धूल ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। धूप और लू से बचाव के लिए लोग गमछा और छाता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। मेडिकल स्टोर संचालक मनोज ने बताया कि इन दिनों फंगल इन्फेक्शन और स्किन एलर्जी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शरीर पर दाने, खुजली और जलन की शिकायतें आम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
7.1 किमी की रफ्तार से चली पुरवा हवा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 7.1 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान आगे भी सामान्य से दो-तीन सेल्सियस अधिक रहने और हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी (लू) चलने की संभावना है।

-----
कोल्ड रूम में डायरिया पीड़ित मरीजों का हो रहा इलाज
भीषण गर्मी से लोग उल्टी-दस्त से परेशान होकर मेडिकल काॅलेज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी में आठ बेड का कोल्ड रूम आरक्षित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऑ. एसी गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 40 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इनमें अधिकतर मामूली ट्रीटमेंट से ठीक हो जा रहे हैं। अलग से बने कोेल्ड रूम में दो से तीन घंटा इलाज करने के बाद मरीजों कोे घर जाने की अनुमति दे दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed