फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hot wind blows at a speed of 7.4 km, condition is miserable

Sultanpur News: 7.4 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा, हाल बेहाल

Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hot wind blows at a speed of 7.4 km, condition is miserable
स्कूल में छुट्टी होने के बाद गमछा ओढ़कर पैदल घर जाते छात्र देवांश और विदित।
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 7.4 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। शहर समेत ग्रामीण अंचल की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल घर जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया। सुबह 10 बजे से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। जरूरी काम से ही लोग घर के बाहर दिखाई दिए। बाजारों का हाल यह रहा कि दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार दोपहर कक्षा चार के छात्र देवांश पांडेय और कक्षा एक के विद्यार्थी विदित तिवारी की स्कूल से छुट्टी हुई। एक गमछे में दोनों विद्यार्थी करौंदियां स्थित स्कूल विवेकनगर मोहल्ले तक पैदल घर पहुंचे। भीषण गर्मी में दोपहर के समय घर पहुंचने वाले बच्चों के चेहरों पर आई थकान देखकर अभिभावक भी हलकान हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका का पांच जगह लगा मटका प्याऊ
नगर पालिका की ओर से राहगीरों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में पांच सार्वजनिक स्थलों पर मटका प्याऊ लगाया गया है। नगर पालिका गेट, विकास भवन, बस स्टेशन, दीवानी चौराहा और रेलवे स्टेशन पर प्याऊ की सुविधा है। सभी जगहों पर एक-एक महिला कर्मी की तैनाती की गई है, जो सुबह नौ से शाम छह बजे तक ड्यूटी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगा तापमान, लू से नहीं मिलेगी निजात
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 3.2 डिग्री की बढ़त रही। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 7.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने और आगे भी लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed