{"_id":"625079ad2f7cef0adb08f314","slug":"hostel-sultanpur-news-lko625241510","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.32 करोड़ से जयसिंहपुर व दूबेपुर में बनेगा बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.32 करोड़ से जयसिंहपुर व दूबेपुर में बनेगा बालिका छात्रावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) दूबेपुर व जयसिंहपुर के परिसर में 4.32 करोड़ रुपये से बालिका छात्रावास का निर्माण होगा। छात्रावास निर्माण की स्वीकृति शासन ने दी है। गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण हो जाने से 200 बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व रोजगार के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। बालिकाओं को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए प्रतापपुर कमैचा और लंभुआ में बालिका छात्रावास का निर्माण हो रहा है। कादीपुर, दोस्तपुर व कूरेभार में भी छात्रावास स्वीकृत हुआ है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक व समग्र शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव ने बताया कि शासन ने दूबेपुर व जयसिंहपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में बालिका छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी है।
प्रत्येक बालिका छात्रावास के निर्माण में दो करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों छात्रावासों में सौ-सौ बालिकाओं के आवास की व्यवस्था होगी। दूबेपुर क्षेत्र में विवेकनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बगल में संचालित है। वहीं जयसिंहपुर का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जासापारा के निकट पावर हाउस के बगल चल रहा है। दोनों विद्यालयों के परिसर में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
दो मंजिला होगी इमारत
बालिका छात्रावास की इमारत दो मंजिला होगी। बालिकाओं के लिए प्रसाधन, स्नानागार की सुविधा भवन में होगी। साथ ही वार्डन के रुकने का भी प्रबंध गर्ल्स हॉस्टल में होगा। भूकंप रोधी भवन के निर्माण में दोनों तलों की ऊंचाई 3.15 मीटर होगी। भवन में अग्निशमन का इंतजाम किया जाएगा। रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग का भी प्रबंध किया जाएगा।