फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Horticulture can change the picture of the country

Sultanpur News: हाॅर्टीकल्चर से बदल सकती देश की तस्वीर

Sun, 21 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Horticulture can change the picture of the country
सुल्तानपुर के केएनआईपीएसएस में विशिष्टजन को सम्मानित करते प्राचार्य। -संवाद
सुल्तानपुर। हाॅर्टीकल्चर से देश की तस्वीर बदल सकती है। इसके लिए उन्नत किस्म के फलों व सब्जियों की बागवानी वैज्ञानिक तरीके से करने की जरूरत है। ये बातें सिंगापुर से पहुंचे वाई शी यिन गांगवो ने केएनआई फरीदीपुर परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कहीं।
विज्ञापन



केएनआई परिसर में रविवार को संगोष्ठी का दूसरा दिन रहा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो. शिवपूजन सिंह ने बायोटेक्नोलाजी की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिशन बना लेने पर असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। बायोटेक्नोलाजी मानव कल्याण व पारिस्थितिकी तंत्र के समन्वय का एक सार्थक मिशन है।
विज्ञापन



उजबेकिस्तान के डॉ. दिलफूजा ने कहा कि कृषि में मृदा परीक्षण के आधार पर ही फसलों का निर्धारण किया जाना चाहिए। उसी के अनुसार उसे उपचार भी देने की जरूरत है। संगोष्ठी के निदेशक प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल, फ्रांस, यूएसए व सिंगापुर तथा देश के अनेक संस्थानों के कृषि व जैविक वैज्ञानिक तथा शोधार्थियों ने संगोष्ठी विषय के शोधपत्र का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगोष्ठी में फ्रांस से प्रो. रामेश्वर दूबे, नेपाल से संतोष मरहट्टा व माधव पी नियोपणे, जवरोवा व यूएसए से डॉ. रघु बी सिंह ने तकनीकी सत्र में अपने-अपने बहुमूल्य शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही देश के जामिया कॉलेज साइंस और आर्ट अहमद नगर महाराष्ट्र के प्रो डॉ. वीडी तकाड़े की अध्यक्षता में वीपी पवार गोडगे वी मनोज, वेद प्रकाश बीएचयू वाराणसी ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किए।





डॉ. वीडी तकाटे को द बेस्ट पेपर प्रजेंटर्स की उपाधि
संगोष्ठी में डॉ. हर्षवर्धन सिंह, प्रो. आरसी गुप्ता, प्रो. बीसी, देश के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह, प्रो. शिव प्रकाश सिंह, प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. सुशील कुमार सिंह, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. एके जैन, डॉ. प्रीती माथुर आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिले के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी, कृषि संकाय के डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. एसके खान, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. नवलदे भारती, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. नवीन विक्रम सिंह तथा प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शोध पत्र प्रस्तुतकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वीडी तकाटे को द बेस्ट पेपर प्रजेंटर्स की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed