फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Honoring the meritorious toppers in the exam

Sultanpur News: परीक्षा में अव्वल रहे मेधावियों का सम्मान

Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Honoring the meritorious toppers in the exam
सुल्तानपुर विकास भवन में मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं डीएम जसजीत कौर। -संवाद
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और यूपी संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार को विकास भवन सभागार में हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान चिह्न, प्रमाण पत्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने मेधावियों का परिचय कराने के साथ की। इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सफलता पाने के गुर भी बताए।
विज्ञापन



सीडीओ अंकुर कौशिक ने भी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की नसीहत दी। कार्यक्रम का संचालन केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश मेरिट में सातवां व जिले में पहला स्थान पाने वाली छात्रा आकांक्षा यादव, हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तृतीय और जिले में प्रथम स्थान पर रही छात्रा श्रेयसी सिंह, सीबीएसई की इंटर की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय अमहट की छात्रा रुसदा शाकिर और हाईस्कूल परीक्षा में केएनआईसीई करौंदिया के आर्यन गुप्ता को जिले में पहला स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।


इसी तरह संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा परीक्षा में जिले में प्रथम और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ऋषभ मिश्र, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली छात्रा स्नेहा तिवारी सहित 15 मेधावियों को प्रशंसी पत्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे, केएनआईसीई करौंदिया के प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह, अरविंद दुबे, दानिश व रामजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed