फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Home quarantine number of 1.13 lakh people

1.13 लाख हुई होम क्वारंटीन लोगों की संख्या

Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine number of 1.13 lakh people
सुल्तानपुर। कोरोना से लड़ाई में एक लाख 13 हजार लोग एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। करीब 32 हजार लोगों की निगरानी की जा रही है। मेडिकल क्वारंटीन में 37 लोग हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों की सैंपलिंग कर रहा है।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद जिलाधिकारी सी. इंदुमती के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जिले में मौजूदा समय में एक लाख 13 हजार लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें करीब एक लाख साढ़े 11 हजार लोग ग्रामीण क्षेत्र व 1538 शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन में हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों में 31,778 को निगरानी में रखा गया है। ग्राम पंचायत व मोहल्ला निगरानी समितियों के जरिए रोजाना इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 37 संदिग्धों को फरीदीपुर शेल्टर होम में मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग रोजाना संदिग्धों की सैंपलिंग कर रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार तक 1.13 लाख लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed