{"_id":"58bc3d3f4f1c1b046ae7e9e5","slug":"holi-songs-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगंज में बरसी फगुआ की फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगंज में बरसी फगुआ की फुहार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
होली के बिखरे रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज में रविवार को फगुआ गायन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फगुआ टीमों ने फाग गीत प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विकास खंड भदैंया के हनुमानगंज पांडेयपुर गांव मे गयादीन पांडेय की स्मृति मे आयोजित पंचम फगुआ गायन महोत्सव में रविवार को कई फाग टीमों ने प्रतिभाग किया। फगुआ की शुरुआत अभियाखुर्द की टीम ने किया- फागुन म चुनौना न आवै सखी फागुन मा।
विज्ञापन
हारे का सबही जितावै सखी फागुन मा व राना भयो मरदाना अवध मा राना भयो मरदाना गाकर वाहवाही बटोरी। वहीं जादीपुर की फाग टीम ने फगुआ गीत ... मत जैहो कंत परदेश पपिहा वहि देश को जाना बसंत मे आना । ...बालम सेजिया न आयो सखी बालम सेजिया न आये । विकवाजितपुर की फाग मंडली ने सोनरा सब दिनवा के साथी है करत चलाकी । ...मत करा मलिनिया से यारी, तोहे बरजत हम हारी... प्रस्तुत किया तो लोग वाह-वाही देने लगे।
विज्ञापन
पन्ना टिकरी के माता प्रसाद दूबे की मंडली ने ...तोहरे होंठवा पे करै मजधारी झुलनिया तोहारी समेत कई फगुआ गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत मे अभियाखुर्द की मंडली ने फागुन मे बाबा देवर लागै फागुन में और लहुरा देवरवा से डर लागै फागुन मा गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फगुआ गीत के बाद लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले । कार्यक्रम के आयोजक शैलेंद्र मिश्र व चंद्र प्रकाश मिश्र ने आभार प्रकट किया।