{"_id":"623b668d0ee0914013112940","slug":"holi-meeting-ceremony-took-place-at-shiv-shakti-dham-sultanpur-news-lko622846535","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव शक्ति धाम पर हुआ होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव शक्ति धाम पर हुआ होली मिलन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तारगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में मंगलवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। भक्त मंडली ने एक-दूसरे पर खूब अबीर-गुलाल उड़ाए और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बाबूगंज बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में ब्रज के पारंपरिक फाग गाए गए। गौरतलब है कि ब्रज में होली पखवाड़े भर तक खेली जाती है। इसी क्रम में तीर्थ यात्रा पर निकली अलीगढ़ की टोली का पड़ाव मंगलवार को बाबूगंज बाजार में हुआ। प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिव शक्ति धाम पर भक्त मंडली ने जमकर भजन-कीर्तन गाए। ढोलक की थाप व मजीरे की मधुर झंकार ने सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। इंद्र नारायण तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
देर रात तक चले इस पारंपरिक कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस मौके पर प्रभा शर्मा, दीनदयाल शर्मा, अनुपम शर्मा, रामकृष्ण पांडेय, राजेश्वरी तिवारी, वैभव तिवारी, गीता, सुशील मिश्रा, नेहा, भव्या, महेंद्र सिंह, प्रेमवती तिवारी, रोहित शर्मा व सुरेश चंद्र मौजूद रहे।