{"_id":"68dc2705dd3255b70e079387","slug":"hockey-eleven-team-became-champion-sultanpur-news-c-96-1-ame1022-149552-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हॉकी इलेवन टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हॉकी इलेवन टीम बनी चैंपियन
Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-संवाद
अमेठी। जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। फाइनल मुकाबले में हॉकी इलेवन ने ब्लू स्टार को 3-2 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में कुल पांच मैच खेले गए। पहले मैच में हॉकी इलेवन ने तीन-एक से श्री शिवप्रताप इंटर कॉलेज को हराया। माॅडर्न पब्लिक स्कूल ने चार-दो से दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हॉकी इलेवन ने चार-एक से गांधी इंटर कॉलेज को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हॉकी ब्लू स्टार ने पांच-दो से माडर्न पब्लिक स्कूल को हराया।
हॉकी इलेवन टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में हॉकी ब्लू स्टार को तीन-दो से हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हैंडबॉल संघ अयोध्या के मंडल सचिव प्रांजल तिवारी और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ अमेठी मुकेश यादव रहे। उपक्रीड़ाधिकारी मो. शमीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह दो अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रामआसरे यादव, शिवकुमार मौर्य, मो. आरिफ, मो. नदीम, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, आरती सिंह आदि मौजूद रहे।