{"_id":"60fda4b38ebc3edd39317fee","slug":"history-sheeter-punished-sultanpur-news-lko588460018","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह के लिए हिस्ट्रीशीटर जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह के लिए हिस्ट्रीशीटर जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट/एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर किए गए हिस्ट्रीशीटर के घर पर शनिवार को मुनादी कराई है। पुलिस ने आरोपी के जिला बदर अवधि में पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने अपने निर्णय में कहा है कि उदल कोरी उर्फ उदय प्रताप कोरी एक अभ्यस्त अपराधी है। उससे आम जनमानस में भय व आतंक का माहौल व्याप्त हो गया था। इससे कानून व शांति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी तथा लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
इसको देखते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट ने उदल कोरी उर्फ उदय प्रताप कोरी पुत्र हीरालाल कोरी निवासी ग्राम लौहर दक्षिण, थाना धम्मौर को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र के आदेश पर शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर लौहर दक्षिण पहुंचकर मुनादी कराई है।
विज्ञापन
धम्मौर थानाध्यक्ष सीताराम यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिला बदर अवधि में आरोपी जिले की सीमा के अंदर पाया जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।