फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindustan paper mill project shifted outside UP

हिंदुस्तान पेपर मिल प्रोजेक्ट पर मोदी सरकार का ब्रेक

Thu, 10 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Thu, 10 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

अमेठी। मेगा फूड पार्क के बाद करीब दशक भर से अमेठी में रोजगार की किरण बनीं हिंदुस्तान पेपर मिल पर भी आखिरकार मोदी सरकार का ब्रेक लग गया। यह मिल अब महाराष्ट्र के रत्नागिरि में लगाई जाएगी। अमेठी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। 3650 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलता। मिल स्थापना के लिए यूपीएसआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में 188 एकड़ जमीन आवंटित कर रखी है।

विज्ञापन


2004 में राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद से ही क्षेत्र के लोग हिंदुस्तान पेपर मिल की स्थापना की बात लगातार सुनते चले आ रहे थे। फरवरी 2012 में हिंदुस्तान पेपर मिल को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें परवान चढ़ने लगीं। इस बीच पेपर मिल के लिए जमीन नहीं मुहैया कराने के आरोप भी प्रदेश सरकार पर लगे थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोग यही समझते रहे कि जमीन नहीं मिलने के कारण मिल स्थापना में देरी हो रही है। सात अक्तूबर 2013 को इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर्स परिसर में मेगा फूड पार्क के शिलान्यास मौके पर राहुल गांधी ने जमीन उपलब्ध होने का खुलासा करने के साथ पेपर मिल में करीब दो हजार को प्रत्यक्ष व आठ हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिलने का एलान किया था। अमेठी के लोगों को लगता था कि इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर्स, बीएचईएल और एचएएल जैसे बड़े प्रतिष्ठान की तुलना में यह ऐसी फैक्ट्री होगी, जिसमें कम पढ़े-लिखे लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि मेगा फूड पार्क की तरह अमेठी के लोगों का यह सपना भी टूट गया है। यह मिल अब महाराष्ट्र के रत्नागिरि  स्थानांतरित होगी। मेगा फूड पार्क निरस्त करने के पीछे केंद्र सरकार ने जमीन की अनुपलब्धता का हवाला दिया था लेकिन हिंदुस्तान पेपर मिल के लिए यूपीएसआईडीसी ने 188 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में आवंटित कर रखी है। यूपीएसआईडीसी के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पाठक पूर्व में ही मिल के लिए जमीन की उपलब्धता की पुष्टि कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र का दावा है कि हिंदुस्तान पेपर मिल जमीन के बदले 30 करोड़ में 12 करोड़ रुपये यूपीएसआईडीसी को भुगतान कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed