फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindi Paper leaked.

पेपर टला, परीक्षा केंद्रों से निराश लौटे परीक्षार्थी

Wed, 06 Apr 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 06 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hindi Paper leaked.
हिन्दी पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई। बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्रों पर आए छात्र-छात्राओं को निराश होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन

 डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में बुधवार को दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निर्धारित थी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ भी जुट गई थी। करीब एक बजे विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को पेपर निरस्त करने की सूचना दी गई। पेपर निरस्त होने की सूचना के बाद कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने हो-हल्ला भी किया। बाद में समझा-बुझाकर परीक्षार्थियों को भेजा गया। परीक्षा टलने से परीक्षार्थियों में निराशा का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएनआईपीएसएस के परीक्षा प्रभारी एमएमके सिद्दीकी के मुताबिक फैजाबाद के किसी महाविद्यालय में पेपर लीक होने की वजह से विश्वविद्यालय ने परीक्षा टाल दी है। अगली प्रस्तावित तिथि की सूचना विश्वविद्यालय की ओर से बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed