{"_id":"6675d4ff68be98786f085683","slug":"high-school-student-dies-after-being-hit-by-bat-during-cricket-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114954-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: क्रिकेट के दौरान बैट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: क्रिकेट के दौरान बैट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत
Sat, 22 Jun 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के डींगुरपुर बनके गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हाईस्कूल के एक छात्र के सिर में बल्ला लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ी आननफानन किशोर को लेकर सीएचसी मोतिगरपुर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र के डींगुरपुर बनके गांव में मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग के किनारे स्थित बाग में गांव के बच्चे क्रिकेट खेलते है। शुक्रवार की शाम गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी लड़के ने अपना बल्ला तेजी घुमाया तो अचानक पीछे आ जाने से बल्ला डींगुरपुर बनके गांव निवासी मो. एजाज (16) पुत्र मोहम्मद असलम के सिर के पिछले हिस्से में जा लगा। बल्ला लगते ही मो. एजाज अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ी आननफानन मो. एजाज को बाइक से लेकर सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचे] जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मो. एजाज की मौत हो गई। एजाज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। एजाज मोतिगरपुर के आरएन एकेडमी में हाईस्कूल का छात्र था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई मो. जेशान, माता महरुल निशा व पिता मो. असलम का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में थानाध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।