फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High Court sought answers from five officers including Additional Chief Secretary

Sultanpur News: हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव समेत पांच अधिकारियों से मांगा जवाब

Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
High Court sought answers from five officers including Additional Chief Secretary
सुल्तानपुर। जिले की एक महिला खंड प्रेरक के शारीरिक उत्पीड़न व प्रताड़ना पर हाईकोर्ट, लखनऊ ने अपर मुख्य सचिव समेत पांच अधिकारियों से प्रकरण में की गई कार्रवाई का जवाब मांगा है। कोर्ट ने इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

जिले के एक ब्लॉक में कार्यरत महिला खंड प्रेरक ने एक स्थानीय अधिकारी पर शारीरिक उत्पीड़न व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत को गलत तरीके से निस्तारित कर दिया गया। आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़िता ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन

सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक चौधरी व न्यायाधीश ओमप्रकाश ने शासन के अपर मुख्य सचिव समेत पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने महिला उत्पीड़न के मामले में 90 दिन के बीच में की गई कार्रवाई का विवरण दो सप्ताह में मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed