{"_id":"5f07461c8ebc3e637d41b840","slug":"help-desk-start-in-jila-panchayat-sultanpur-news-lko529976335","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में शुरू हुआ कोविड हेल्प डेस्क का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में शुरू हुआ कोविड हेल्प डेस्क का संचालन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन व प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत में कोविड हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए पिछले दिनों शासन ने सभी कार्यालयों व प्रतिष्ठानों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना का निर्देश दिया था। इस पर जिला प्रशासन की ओर से भी निर्देश जारी हुआ था। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह ने जिला पंचायत में कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
इसके पहले उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क के लिए एक कर्मचारी को नामित किया। कहा कि नामित कर्मचारी कार्यालय खुलने से लेकर बंद होने के समय तक हेल्प डेस्क पर बैठककर आने-जाने वाले लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही आगंतुकों के कार्य में सहायता भी करेगा।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि नामित कर्मचारी को थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर व जागरूकता संबंधी पंफलेट उपलब्ध कराया गया है। कार्यालय आने वालों को सैनिटाइज कराते हुए बचाव की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर अभियंता डॉ. राकेश यादव, कर अधिकारी नेहा यादव, अवर अभियंता कृष्णमोहन गुप्ता व अकाउंटेंट जयप्रकाश मौजूद रहे।